OPPO F27 5G: लंबे दिनों OPPO F27 5G चर्चा का विषय बनी हुई थी। जिसे हाल ही में ओप्पो ने लांच कर दिया है। यह एक 5G स्मार्टफोन है। जिसमें फीचर्स भर-भर के दिए गए हैं। यह फोन उन लोगों के लिए बनाया गया है जो शानदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ दमदार प्रोसेसर वाले फोन की तलाश में है। तो आज के इस आर्टिकल में ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में पूरी डिटेल्स जानेंगे।
OPPO F27 5G Design and Display
OPPO F27 5G में एक शानदार डिज़ाइन है जो न केवल देखने में अच्छा लगता है बल्कि पकड़ने में भी आरामदायक है। इसका 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो बेहतरीन विज़ुअल अनुभव प्रदान करता है। 2400×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 394 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ, यह डिस्प्ले वीडियो और गेमिंग के लिए बेहतर है। फोन में 2100 पीक नीट्स ब्राइटनेस दी गई है जो किसी भी समय में वीडियो, फोटोज, कंटेंट देखने के लिए काफी है।
OPPO F27 5G Processor and Storage
इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का उपयोग किया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी और बेहतरीन प्रोसेसिंग स्पीड प्रदान करता है। इसके साथ ही, 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और भारी एप्लिकेशन्स को चलाने में मदद करती है।
OPPO F27 5G Camera
OPPO F27 5G का ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता हैं जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा शामिल है जो बढ़िया क्वालिटी की तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसके अलावा, 2MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी शामिल है, जो विभिन्न शॉट्स के लिए उपयोगी हैं। फ्रंट में 32MP सोनी IMX615 सेल्फी कैमरा है, जो सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है।
OPPO F27 5G Battery and Charger
इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का उपयोग करने के लिए पर्याप्त है। इसके साथ ही, 44W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। यह फीचर्स हम लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो काम के वजह से फोन को चार्ज नहीं कर पाते हैं।
OPPO F27 5G Software and Connectivity
OPPO F27 5G Android 14 पर आधारित ColorOS 13.1 पर चलता है, जो यूज़र्स को एक स्मूथ और इंटुइटिव यूज़र इंटरफेस एक्सपीरियंस प्रदान करता है। 5G कनेक्टिविटी के अलावा, इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, और USB 2.0 Type-C पोर्ट की फीचर्स भी मिल जाते है।
OPPO F27 5G Security and other features
इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर जैसे सुरक्षा विकल्प भी दिए गए हैं, जो डिवाइस को सुरक्षित और एक्सेस को आसान बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, बायोमेट्रिक सुरक्षा, और डुअल 5G सिम स्लॉट की सुविधाएँ भी मौजूद हैं।
OPPO F27 5G Price in india
OPPO F27 5G बेस वेरिएंट 8GB रैम 128GB स्टोरेज की कीमत भारतीय बाजार में 22999 रूपए हैं। वही इसके टॉप वैरियंट 8GB रैम +256GB की कीमत 24999 रूपए है। फोन को आप अमेजॉन और ओप्पो के ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।