Vivo Y36c: Vivo ने स्मार्टफोन बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है यह स्मार्टफोन बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को एक बेहतरीन डिजाइन दिया गया है जिससे यूजर देखकर काफी इसे पसंद करेंगे। साथ ही इसमें फीचर्स भी काफी बेहतरीन दिया गया है जिसमें बड़े डिस्प्ले के साथ-साथ दमदार बैटरी और प्रोसेसर शामिल है। वही कैमरा डिजाइन भी काफी लाजवाब है जिसे देखकर प्रीमियम फील हो रहा है। तो आईए जानते हैं इस स्मार्टफोन के सभी फीचर डिटेल्स और कीमत के बारे में।
Vivo Y36c Design and Display
Vivo Y36c का डिज़ाइन बहुत ही लेटेस्ट और एर्गोनॉमिक है। इसकी पतली और हल्की बॉडी इसे कंफर्ट और प्रीमियम फील देती है। स्मार्टफोन में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो कि 1600 x 720 पिक्सल रेज़ोल्यूशन के साथ आती है।
इसके अलावा यह स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता हैं। इस डिस्प्ले की क्वॉलिटी और कलर क्लियरेंस की वजह से यूजर को बेहतर विज़ुअल अनुभव मिलता है। स्क्रीन की 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कलर रिप्रोडक्शन भी अच्छी है, जिसके वजह से आप धूप में भी विडियोज फोटो और न्यूज कंटेंट आसानी से देख पाएंगे।
Vivo Y36c Processor and Storage
Vivo Y36c में मीडियाटेक Helio G70 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जो कि एक बेहतर परफार्मेंस करता है। यह प्रोसेसर गेमिंग और एक साथ कई सारे वर्क करने में काफी मदद करता है। स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB एवम 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। इतने बड़े स्टोरेज होने के वजह से आप इसमें बहुत सारे फोटो विडियोज और डेटा को स्टोर कर सकते हैं।
Vivo Y36c Camera
फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए विवो Y36c में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसके मुख्य कैमरे में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है, जो कि दिन और रात दोनों समय अच्छी फोटो खींच सकता है। इसके अलावा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। इस सेटअप से आपको शानदार और डिटेल्स फोटो मिल जाता है। सेल्फी के लिए, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो कि खूबसूरत और साफ सेल्फी क्लिक करने में मददगार है। इस कैमरा के स्मार्टफोन फोटो के लिए तो बेहतर है ही साथ में यह वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए भी काफी सुंदर है।
Vivo Y36c Battery and Charger
Vivo Y36c में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो कि लंबे समय तक बैटरी बैकअप दे देती है। इस बैटरी के साथ, यूजर पूरे दिन बिना चार्जिंग के स्मार्टफोन का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है, जिससे समय की बचत होती है और आपको को लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के स्मार्टफोन का उपयोग करने की सुविधा मिलती है।
Vivo Y36c Software and Connectivity
Vivo Y36c एंड्रॉइड 14 पर आधारित Funtouch OS 13 के साथ आता है, जो कि एक स्मूथ और यूजर फ्रेंडली इंटरफेस प्रदान करता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में सभी जरूरी कनेक्टिविटी विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे कि 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 और GPS। इन कनेक्टिविटी विकल्पों से यूजर को एक सहज और सरल उपयोगी मोबाइल मिल जाती है जिसे उसे करने में कोई परेशानी नहीं होती है साथ ही इसमें 5G स्पीड का भी मजा ले सकते हैं इस मोबाइल के दोनों सिम स्लॉट 5G में आते हैं।
Vivo Y36c Other features
Vivo Y36c फ्री में अन्य फीचर्स देखे तो इस फोन की मोटाई 8.5mm और वजन 185 ग्राम हैं। बारिश और पानी से बचने के लिए फोन में आपको आईपीएस 54 की रेटिंग दी गई है। सबसे बड़ी बात इस फोन में यह है कि Arm Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है। यह फोन को डाटा स्टोरेज और फास्ट चलने में काफी मदद करता है।
Vivo Y36c Price in india
वही Vivo Y36c की कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में इसकी शुरूवाती कीमत 10500 रूपए है और टॉप मॉडल की कीमत 15500 रुपए के आसपास है। फोन को कंपनी तीन रंगों में लॉन्च कर रही है जिसमें शामिल है मून शैडो ब्लैक, डिस्टेंट माउंटेन ग्रीन, और डायमंड पर्पल में अवेलेबल हैं। इसे आप खरीदना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशल वेबसाइट से आर्डर कर सकते हैं। साथ में कंपनी इस पर कुछ ऑफर भी दे रही है जिसमें शामिल है बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर एक्सचेंज ऑफर और साथ में क्वाइनस ऑफ़र। 5% की कैशबैक दी जा रही है।