Big Billion Days offers: भारत में बिग बिलीयन डे की शुरुआत हो चुकी है अगर आप भी एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आज के आर्टिकल में 15000 के रेंज में मिल रहे फोन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसमें वीवो ओप्पो और सैमसंग जैसे बड़े-बड़े ब्रांड के फोन होंगे। इस फोन में दमदार बैटरी जिसे चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग, बड़ी डिस्प्ले, लाजवाब प्रोसेसर के साथ-साथ लाजवाब कैमरा भी होंगे जो आपकी सारी जरूरत को पूरा करेंगे। साथ में आपको एक्स्ट्रा छुट के भी बारे में बताएंगे जिससे आपको यह फोन को खरीदना और भी आसान हो जाएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।
- Xiaomi Redmi Note 12
Redmi Note 13 एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन है जो अपने फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसमें 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 5000mAh की बैटरी है जो एक दिन से अधिक की बैटरी लाइफ देती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का वाइड एंगल लेंस है, जो शानदार फोटोज लेने में मदद करता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 17999 है जो आपको अमेजॉन पर 14499 में मिल जाएगी। इसके साथ ही आपको एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1700 का कैशबैक मिल जाएगा।
- Realme Narzo 70x
Realme Narzo 70x एक और बेहतरीन विकल्प है। इसकी 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले बेहतरीन विजुअल्स प्रदान करती है। Narzo 50 में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार प्रदर्शन करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे के तौर पर इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए लाजवाब फोन है। स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से 12999 की कीमत में खरीद सकते हैं एसबीआई बैंक के क्रेडिटकार्ड से पेमेंट करने पर आपको 10% की डिस्काउंट मिलेगी।
- Samsung Galaxy M32
Samsung Galaxy M32 एक स्टाइलिश और प्रभावशाली स्मार्टफोन है। इसमें 6.4 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है जो वाइब्रेंट कलर्स के साथ आती है। M32 में 6000mAh की विशाल बैटरी है, जो लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित करती है। इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस है। यह स्मार्टफोन One UI के साथ आता है, जो उपयोग में सरल और सुविधाजनक है। इस लाजवाब स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 17999 में लिस्ट किया गया है लेकिन आप को एचडीएफसी और एसबीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10% की छूट मिल जाएगी।
- Poco M4 Pro
Poco M4 Pro एक उच्च प्रदर्शन वाला स्मार्टफोन है, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए उत्कृष्ट है। इसमें 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर है। 5000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग इसे और भी आकर्षक बनाती है। इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है, जो विभिन्न फोटोग्राफी शॉट्स के लिए बेहतरीन हैं। Poco की MIUI परफॉरमेंस के लिए भी जानी जाती है। Poco M4 Pro 5G की कीमत 14999 हैं जो Flipkart पर मिल जाएगी, कुछ बैंकों के क्रेडिट कार्ड से पैसे चुकाने पर
10% की छुट आसानी से मिल जाएगी।
- Motorola Moto G64
Motorola Moto G64 भी इस बजट में एक बेहतरीन विकल्प है। इसका 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले आकर्षक विजुअल्स प्रदान करता है। इस फोन में डायमंडसिटी 7025 प्रोसेसर दिया गया है जो फोन को और भी फास्ट चलने में मदद करता है यह फोन मल्टीटास्किंग के लिए काफी शानदार है साथ में इसमें 6000 mAhकी बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए 33 वाट का फास्ट चार्जिंग दिया गया है। 12GB/256GB स्टोरेज की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14999 रखी गई है। जिसे आप कुछ बैंकों के जैसे एचडीएफसी, एसबीआई और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 1000 रुपये की छूट मिल सकती है। जिससे यह फोन आपको 13999 मिल जाएगी। वही इस फोन की कैमरे की बात करें तो रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल ओआईएस के साथ आता है। फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल दिया गया है जो आपकी सेल्फी के अनुभव को लाजवाब बनता है।