Honor X60i: ऑनर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए स्टाइलिश फोन लाते रहता है इसी बीच कंपनी ने एक नया 5G स्मार्टफोन ऑनर x60i को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। अगर आप भी एक 5G स्मार्टफोन खोज रहे हैं जो शानदार बैटरी बैकअप, अच्छा डिस्प्ले और जबरदस्त कैमरा हो तो यह फोन आपके लिए बना ही है। तो आज के इस आर्टिकल में हम इस स्टाइलिश फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आपको फोन के बारे में जानने में और आसानी होगी।

Honor X60i design and display
Honor X60i स्मार्टफोन को स्टाइलिश और आकर्षक लुक दिया गया है। इसका पतला और हल्का डिजाइन इसे हाथ में पकड़ने में काफी आरामदायक बनाता है। फोन के बैक पैनल पर एक आकर्षक कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो इसके समग्र डिजाइन को बढ़ाता है।
Honor X60i में दमदार 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन काफी अच्छा है, जिससे वीडियो देखना और गेम खेलना बहुत मज़ेदार बन जाता है। स्क्रीन काफी चमकदार है, इसलिए धूप में भी अच्छी तरह दिखाई देता है। स्क्रोल करते समय कोई भी लैग नहीं होता, सब कुछ बहुत स्मूथ चलता है।
Honor X60i camera
Honor X60i में शानदार कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जो तेज और दमदार तस्वीरें लेता है। इसके अलावा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा छोटी चीजों को क्लोज-अप में कैद करने के लिए बिल्कुल सही है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जिससे आप शानदार सेल्फी ले सकते हैं।
Honor X60i processor and Storage
Honor X60i में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह प्रोसेसर 6nm प्रक्रिया पर आधारित है और इसमें 8 कोर हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 2.4GHz है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह प्रोसेसर स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए 8GB या 12GB रैम के साथ काम करता है।
Honor X60i Battery
Honor X60i में दमदार 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी आपके फोन को पूरे दिन आसानी से चला सकती है। साथ ही, इसमें 35W की फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है, जिससे आप फोन को जल्दी से फुल चार्ज कर सकते हैं।
Honor X60i Software and Feature
Honor X60i में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस प्रदान करता है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस।
Honor X60i Price
Honor X60i की कीमत चीन में लॉन्च के हिसाब से तीन वेरिएंट में है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल लगभग 16,154 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला 18,465 रुपये और टॉप मॉडल 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला 20,775 रुपये में उपलब्ध है। भारत में लॉन्च होने पर कीमत में बदलाव हो सकता है।
OnePlus Pad 2: आ गया वनप्लस का सबसे धांसू टैबलेट, शानदार कीमत के साथ फीचर भी है दमदार!