Infinix Smart 9: Infinix ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन को लेकर एक नया मुकाम हासिल किया है। इसके नए मॉडल, Infinix Smart 9, को खासतौर पर उन यूजर के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बजट में रहते हुए अच्छे फीचर्स और प्रदर्शन की तलाश में हैं। तो यह फोन आपके लिए ही बना हुआ है इसकी बड़ी डिस्प्ले जो आपको अच्छे वीडियो कंटेंट देखने में मदद करेगी वहीं लाजवाब कैमरा दमदार बैटरी भी दी गई है। तो आज के इस आर्टिकल में हम इंफिनिक्स स्मार्ट 9 के सभी फीचर्स को डिटेल्स में जानेंगे और साथ में इसकी कीमत और ऑफर के बारे में जानेंगे।
Infinix Smart 9 Design
Infinix Smart 9 का डिज़ाइन आकर्षक और लेटेस्ट है। फोन में प्लास्टिक बैक पैनल का उपयोग किया गया है जो फोन को और भी प्रीमियम और मजबूत बनता है। और कैमरे डिजाइन की बात करें तो आईफोन की तरह कैमरा सेटअप दिया गया है और कैमरा के बगल में टॉर्च लाइट भी दी गई है। फोन के स्क्रीन वेजल्स एकदम पतला है जो फोन को कीमती होने का एहसास दिलाता है।
Infinix Smart 9 Display
Infinix Smart 9 में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दर्शकों को एक शानदार व्यूविंग अनुभव प्रदान करता है। साथ ही फोन फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल निकाल कर देता है, औऱ यह तस्वीरों और वीडियो को गाढ़े रंगों के साथ पेश करता है। फोन का वजन हल्का है, जिससे इसे एक हाथ से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, इसकी बैक पैनल पर एक ग्लॉसी फिनिश दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। फोन के स्क्रीन को धूल कण से बचाने के लिए गोरिला 3 का प्रोटक्शन ग्लास दिया गया है यह प्रोटक्शन ग्लास आपकी आंखों के रोशनी के लिए भी काफी फायदेमंद है।
Infinix Smart 9 Processor and Storage
Infinix Smart 9 में MediaTek Helio G81 का दमदार प्रोसेसर दिया गया है जो फोन को फास्ट चलने में मदद करता है साथ में इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज की क्षमता दी गई है। अगर आपको ज्यादा स्टूडेंट की जरूरत है तो अलग से माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर 1TB तक इसकी स्टोरी क्षमता को बढ़ा सकते हैं। यह स्टोरेज क्षमता आपको एक साथ अधिक काम करने की अनुमति देता है।
Infinix Smart 9 Camera
Infinix Smart 9 का कैमरा लाजबाब है, और Infinix Smart 9 में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ एक AI लेंस भी है, जो तस्वीरों को और बेहतर बनाने में मदद करता है। रियर कैमरा कम रोशनी में भी अच्छे फोटोज लेने की क्षमता रखता है।
इसके अलावा, स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। दोनों कैमरे में AI फ़िल्टर्स और कई मोड्स दिए गए हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार तस्वीरें ले सकते हैं।
Infinix Smart 9 Battery and Charger
Infinix Smart 9 में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलती है। यह बैटरी एक दिन से अधिक समय तक चलने की क्षमता रखती है, जिससे उपयोगकर्ता बिना किसी चिंता के पूरे दिन फोन का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 10W का चार्जिंग सपोर्ट है, जो बैटरी को जल्दी चार्ज करने में मदद करता है, हालांकि यह फास्ट चार्जिंग तकनीक नहीं है।
Infinix Smart 9 Software
Infinix Smart 9 Android 11 पर आधारित XOS 7.6 के साथ आता है। इसका यूज़र इंटरफ़ेस सहज और यूजर के अनुकूल है। कई कस्टमाइजेशन विकल्प दिए गए हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार इंटरफ़ेस को सेट कर सकते हैं।
Infinix Smart 9 Connectivity
Infinix Smart 9 में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS और एक माइक्रो USB पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएँ हैं। फोन में एक 3.5mm हेडफोन जैक भी है, जो संगीत प्रेमियों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा फोन में लाजवाब स्पीकर दिए गए हैं जो संगीत सुनने के अनुभव को और भी मजेदार बनता है इस फोन में IP54 वाटर रेसिस्टेंट की रेटिंग दी गई है जो फोन को बारिश की बूंद से खराब होने से बचाता है।
Infinix Smart 9 Price
Infinix Smart 9 की कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में 6GB/128GB की कीमत लगभग 6,000 रुपये के आस-पास है। अगर इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन खरीदते हैं और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹500 की कैशबैक मिलती है। साथ में आपको 50 कोइंस मिलते हैं जो आगे के प्रोडक्ट खरीदने में आप उसका यूज कर सकते हैं यह स्मार्टफोन अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और इंफिनिक्स के ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।