Lava Agni 3 5G: लावा, एक भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड, ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Lava Agni 3 5G को लॉन्च किया है। यह डिवाइस विशेष रूप से उन यूजर के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक प्रीमियम अनुभव के साथ-साथ किफायती कीमत की तलाश में हैं। तो यह स्मार्टफोन आपके लिए ही बनी है। स्मार्टफोन में खास फीचर्स दिए गए हैं जो प्रीमियम फोन को मुँहतोड़ जवाब देगा। इसकी दमदार बैटरी, डुएल डिस्पले और भी कई फीचर्स के बारे जान, हो जायेंगे खुश। तो आईए जानते हैं इस फोन के सभी डिटेल्स को गहराई से।
Lava Agni 3 5G Design
Lava Agni 3 5G में एक लाजवाब और लेटेस्ट डिज़ाइन वाला 5G स्मार्टफोन है। इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों ही गिलास से बने हैं, इसे पतला और हल्का बनाया गया है जिसकी वजह से लंबे समय तक इसका उपयोग करने से आपके हाथों में दिक्कत नहीं होगी। फोन के डिस्प्ले के वेजल्स कभी पतले दिए गए हैं जो फोन को प्रीमियम और स्टाइलिश बनता है।
Lava Agni 3 5G Display
Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, यूजर को एक स्मूद और शानदार विज़ुअल अनुभव प्रदान करता है। यह डिस्प्ले रंगों को जीवंत और स्पष्ट दिखाने में सक्षम है, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। साथ में धूल कण से लगने वाले स्क्रैच से बचाने के लिए फोन में गोरिल्ला 3 का प्रोटक्शन ग्लास दिया गया है यह प्रोटक्शन ग्लास आपको के लिए भी काफी फायदेमंद है। वही कंपनी का दावा है कि इस फोन में वाटर रेसिस्टेंट IP68 की रेटिंग दी गई है। जो बारिश की बूंद से फोन को खराब होने से बचाएगा।
Lava Agni 3 5G Processor and Storage
Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो कि एक शक्तिशाली चिपसेट है। यह प्रोसेसर हाई परफॉर्मेंस, कम पावर खपत और बेहतर ग्राफिक्स अनुभव प्रदान करता है। इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है, जो कि मल्टीटास्किंग के लिए बेहद खास है। इसके अलावा, यूजर्स स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
Lava Agni 3 5G Camera
Lava Agni 3 5G का कैमरा सेटअप भी बहुत आकर्षक है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसके साथ ही, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। यह सभी कैमरे मिलकर विभिन्न प्रकार की फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं। फ्रंट में 16MP का कैमरा है, जो सेल्फी के लिए शानदार है।
Lava Agni 3 5G Battery and Charger
इस स्मार्टफोन में 4700mAh की बड़ी बैटरी है, जो कि पूरे दिन के लिए काफी है। यह 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर को लंबे समय तक चार्जिंग के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। केवल कुछ ही मिनटों में यह फोन तेजी से चार्ज हो जाता है, जो कि व्यस्त लाइफस्टाइल के लिए एक बड़ा लाभ है।
Lava Agni 3 5G Connectivity
Lava Agni 3 5G Android 13 पर आधारित है, जो कि एक साफ और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस प्रदान करता है। इसमें विभिन्न कस्टमाइजेशन विकल्प और लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट्स भी हैं। इसके अलावा, फोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को तेज़ इंटरनेट स्पीड का लाभ मिलता है।
Lava Agni 3 5G Price and Launch Date
Lava Agni 3 5G की कीमत भारतीय बाजार में किफायती रखी गई है, इसके पुराने मॉडल जो 8GB राम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21999 रखी गई थी।
अभी Lava Agni 3 5G के कीमत के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पुराने मॉडल के आधार पर ही 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24999 के करीब हो सकती है। यह स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में लॉन्च की जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को इसका ऑफिशल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट, अमेजॉन पर देखते रहना होगाव कंपनी इस फोन पर बेहतरीन ऑफर ला सकती है साथ में आपको एक्सचेंज और ईएमआई की सुविधा भी दी जाएगी।