Motorola Edge 50 Neo: वायरलेस चार्जर के साथ लांच हुआ मोटरोला का 5G स्मार्टफोन, जाने फीचर डीटेल्स

Motorola Edge 50 Neo: Motorola मोटरोला दमदार 5G स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है समय के साथ इस कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को और भी लाजवाब कर दिया है। जिसके वजह से ग्राहक से काफी पसंद कर रहे हैं। कम कीमत में दमदार बैटरी के साथ बड़ी डिस्प्ले और प्रोसेसर कमाल का दिया जा रहा है। इसी के साथ कंपनी ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo को वायरलेस चार्जर के साथ भारतीय बाजार में लांच कर दिया है यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए काफी बेहतर साबित होगी, जो हैवी टास्क के लिए दमदार प्रोसेसर के साथ-साथ बैटरी बैकअप और बड़ी डिस्प्ले वाले फोन की जरूरत है। तो आज के इस आर्टिकल में हम मोटरोला के इस स्मार्टफोन के बारे में पूरी डिटेल्स जानेंगे।

Motorola Edge 50 Neo Design

Motorola Edge 50 Neo का डिज़ाइन बेहद लाजवाब है। फोन की बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम महसूस होती है, जो इसे यूजर के हाथ में एक ठोस और सुरक्षित अहसास देती है। इसका फिनिश समकालीन और स्मार्ट है, जिसमें पतले बेजल्स और एक तंग डिस्प्ले जोड़ा गया है। यह डिवाइस हल्का और पतला है, जिससे इसे लंबे समय तक उपयोग करने में कोई कठिनाई नहीं होती।

Motorola Edge 50 Neo Display

Motorola Edge 50 Neo में 6.36 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5k रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर एनिमेशन और स्क्रॉलिंग बेहद स्मूथ होती है। डिस्प्ले की रंगिनता और कंट्रास्ट भी बेहतरीन हैं, जो हर हर कंटेंट व्यूइंग को और भी लाजवाब बनता हैं। ब्राइटनेस के मामले में भी यह डिस्प्ले संतोषजनक है, जो 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता हैं जिससे धूप में भी स्क्रीन को स्पष्टता से देखा जा सकता है। साथ ही इस स्मार्टफोन की धूल कण की सुरक्षा के लिए और आपकी आंखों को भी सुरक्षा देने के लिए गोरिल्ला प्रोटेक्शन 3 का उपयोग किया गया है।

Motorola Edge 50 Neo processor

Motorola Edge 50 Neo बहुत ही दमदार प्रोफेसर का इस्तेमाल किया गया है जो 2.5GHz ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU है। साथ में इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X RAM और UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। या प्रोसेसर हेवी गेम खेलने और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है। कितने भी हैवी वर्क करने पर यह स्मार्टफोन लैग नहीं करता है तथा आपके काम को और भी स्मूथली से पूरा करता है।

Motorola Edge 50 Neo Storage

माय मोटरोला के इस स्मार्टफोन में स्टोरेज की बात करें तो क्या स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शंस के साथ लांच हुई है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज क्षमता दी गई है। यह स्टोरेज क्षमता उन लोगों के लिए शानदार है जो ज्यादा से ज्यादा डाटा स्टोर करने के लिए बड़ी मात्रा में स्टोरेज की जरूरत पड़ती है। इस स्टोरेज की मदद से आप बड़ी संख्या में एप्लीकेशन बिना फोन को लैग किए रख सकते हैं।

Motorola Edge 50 Neo Camera

Motorola Edge 50 Neo 50 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। यह कैमरा सेटअप नाइट फोटोग्राफी से लेकर दिन की रोशनी में लाजवाब तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसके अलावा, इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए एक शानदार विकल्प है।

कैमरा ऐप में कई स्मार्ट फीचर्स और मोड्स उपलब्ध हैं, जैसे कि पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, और प्रोफेशनल मोड, जो यूजर को अलग अलग स्थितियों में बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

Motorola Edge 50 Neo Battery and Charger

Motorola Edge 50 Neo 50 में 4310mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन के उपयोग के लिए काफी है। इसके साथ 68W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे डिवाइस को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। साथ में सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि इस स्मार्टफोन में 15 वाट का वायरलेस चार्जर भी दिया गया है। बैटरी की क्षमता और चार्जिंग स्पीड इस डिवाइस को लंबे समय तक उपयोग के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है।

Motorola Edge 50 Neo Software

इस स्मार्टफोन में Android 14 का लेटेस्ट वर्शन प्री-इंस्टॉल्ड है, जो कि Motorola के अपने क्लीन और बग-फ्री यूजर इंटरफेस के साथ आता है। सॉफ्टवेयर में कोई अनावश्यक ऐप्स या वाल्टेयर नहीं है, जो कि यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, Motorola नियमित सॉफ़्टवेयर अपडेट्स प्रदान करता है, जिससे फोन का प्रदर्शन और सुरक्षा समय के साथ अपडेट रहती है।

Motorola Edge 50 Neo Connectivity

Motorola Edge 50 Neo 50 में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट है, जो कि तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन के लिए आदर्श है। इसके अलावा, इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, और USB Type-C पोर्ट भी उपलब्ध हैं। डिवाइस में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो कि अनलॉकिंग प्रक्रिया को और भी सुगम बनाता है।

Motorola Edge 50 Neo Price and offer

Motorola Edge 50 Neo की कीमत भारतीय बाजार में काफी अट्रैक्टिव रखी गई हैं। जो 26999 के करीब हो सकती है। यह स्मार्टफोन ज्यादा सितंबर को भारतीय बाजारों में पहली बार सेल के लिए कमर्शियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी जा सकती है जिसमें 10% के कैशबैक भी मिल सकते हैं। सामने आपको एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई के ऑप्शन भी दिए जा सकते है। इस स्मार्टफोन को आप Motorola के ऑफिसियल वेबसाइट से फ्री बुकिंग कर सकते हैं।

Leave a Comment