OnePlus Ace 3V: वनप्लस ने हाल ही में अपना लाजवाब स्मार्टफोन, OnePlus Ace 3V लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन अपने दमदार फीचर के लिए जाना जाता हैं। इस प्रीमियम स्मार्टफोन को खरीदने का सुनहरा मौका मिल रहा है। जिसमें आपको कई सारे ऑफर दिए जा रहे हैं। जिसके चलते यह फोन आपको काफी सस्ते में मिल जाएगी। तो चलिए इस फोन के ऑफर और कुछ खास फीचर के बारे में जानते हैं जो इसे खास बनाते है।
OnePlus Ace 3 Processor and Storage
OnePlus Ace 3V की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। दावा किया जाता है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ आता है। यह प्रोसेसर दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और हल्के गेमिंग के लिए काफी दमदार है। साथ ही, 12GB या 16GB तक की रैम आपको मल्टीटास्किंग में भी कोई परेशानी नहीं होने देगी।
OnePlus Ace 3 Design
OnePlus Ace 3 डिजाइन के मामले में, OnePlus Ace 3V अपने पिछले मॉडल से थोड़ा अलग दिखता है। इसमें एक फ्लैट फ्रेम मिलता है, जो आजकल काफी पसंद किया जाता है। बांई तरफ थ्री-स्टेड अलर्ट स्लाइडर और दांई तरफ पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन दिए गए हैं। पिछला हिस्सा वर्टिकल पोजीशन में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ वाटर रेसिस्टेंट भी है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से आसानी से बच सकता है। कुल मिलाकर, इसका डिजाइन स्टाइलिश और मजबूत है। फोन में IP68 की रेटिंग दी गयी है जो फोन की सुरक्षा के लिए काफी शानदार हैं।
OnePlus Ace 3 Display
OnePlus Ace 3V में 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो स्मूथ और रिस्पॉन्सिव स्क्रॉलिंग देता है। साथ ही, 2160Hz PWM डिमिंग और 2150 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ, यह डिस्प्ले बेहतरीन कंट्रास्ट और HDR कंटेंट को देखने के लिए भी शानदार है। चाहे आप गेम खेल रहे हों या कोई वीडियो देख रहे हों, यह डिस्प्ले आपको बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देगा।
OnePlus Ace 3 Camera
OnePlus Ace 3 कैमरा सेटअप की बात करें तो, OnePlus Ace 3V में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर है जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) फीचर के साथ आता है। OIS कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें लेने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कुल मिलाकर, यह कैमरा सिस्टम दैनिक फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त है, लेकिन यह किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरे से मुकाबला नहीं कर सकता।
OnePlus Ace 3 Battery and Charger
OnePlus Ace 3V में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह बैटरी पूरे दिन आसानी से चल सकती है। साथ ही, 100W की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ, आपका फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाएगा। यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो हमेशा चलते रहते हैं और जिन्हें जल्दी से अपना फोन चार्ज करने की जरूरत होती है।
OnePlus Ace 3 Price and offer
OnePlus Ace 3 को काफी अनोखा कीमतों में लॉन्च किया गया था। और वहां 8GB/128GB की कीमत कीमत लगभग 29,000 रुपये हैं। एचडीएफसी के बैंक क्रेडिट कार्ड पर पेमेंट करने पर 10% की छुट मिलती हैं। वही पुराने फोन को एक्सचेंज बहुत ही अच्छी कीमत में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है की यह कीमत आपके फोन के कंडिशनर के अनुसार ही तय होगी।