Poco M6 5G: Poco दे रही है शानदार छूट…, इस 5G स्मार्टफोन पर बचा सकते हैं आपने हजार से अधिक रुपए?

Poco M6 5G: दोस्तों, पोको कंपनी ने अपने नई 5G स्मार्टफोन को लॉन्च की थी। जिस पर बेहतरीन छूट लेकर आई है इस वजह से आप एक शानदार 5G स्मार्टफोन कम रुपए में खरीद पाएंगे। इस फोन में तीन वेरिएंट्स आते हैं। अपना स्टोरेज खपत के हिसाब से आप इस वेरिएंट में से चुन सकते हैं आज के इस आर्टिकल में हम फोन के बेहतरीन फीचर्स के साथ-साथ इस पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में ही बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

Poco M6 5G Design

Poco M6 5G प्लास्टिक बॉडी से बनाया गया है। इसमें पीछे की तरफ दो रंगों का खूबसूरत डिजाइन है। एक वेरिएंट में नीले रंग के पिछले हिस्से पर काली आयताकार पट्टी होती है, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक फ्लैशलाइट होती है। अन्य रंग विकल्पों में ब्लैक और ग्रीन शामिल हैं। किनारे मैट फिनिशिंग के साथ प्लास्टिक से बने होते हैं। फोन 8.19 मिलीमीटर मोटा है और इसका वजन लगभग 195 ग्राम है, जो इसे काफी पतला और हल्का बनाता है।

Poco M6 5G Display

Poco M6 5G में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 1200 नीट्स ब्राइटनेस दी गई है। जिसकी सहायता से आप किसी भी मौसम में वीडियो फोटोस और कंटेंट देख पाएंगे। स्क्रीन को नुकसान से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है।

Poco M6 5G Processor and Storage

Poco M6 5G MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह प्रोसेसर रोज के कामों को संभालने के लिए काफी दमदार है, जैसे कि ऐप चलाना, इंटरनेट ब्राउज करना और वीडियो देखना। आप इस फोन पर हल्के गेम भी खेल सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह हाई-एंड गेमिंग के लिए ठीक नहीं है।

Poco M6 5G तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है: 4GB रैम + 128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज। आप अपनी ज़रूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। यह फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी का अपना इंटरफेस MIUI 14 मौजूद है।

Poco M6 5G Camera

Poco M6 5G में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मुख्य कैमरा 50MP का AI सेंसर है और साथ में एक 5MP का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। सामने की तरफ वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। दिन के उजाले में तस्वीरें अच्छी आती हैं, लेकिन कम रोशनी में तस्वीरों में थोड़ा ग्रेन दिखाई दे सकता है।

Poco M6 5G battery and Charger

Poco M6 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो पूरे दिन आसानी से चल सकती है। यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो कि इस प्राइस रेंज में स्टैंडर्ड है। फास्ट चार्जिंग की मदद से आप जल्दी से अपना फोन चार्ज कर सकते हैं।

Poco M6 5G Price and offer

Poco M6 5G तीन स्टोरेज विकल्पों में आता है। सबसे किफायती विकल्प है 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला मॉडल, जिसकी कीमत हाल ही में घटकर ₹8,249 हो गई है। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत लॉन्च के समय ₹9,499 थी, लेकिन ऑफर्स के साथ इसे और भी कम में खरीदा जा सकता है। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹11,499 के आसपास है। वही ऑफर में, आपको पुराने फोन को एक्सचेंज करने के साथ-साथ बैंक ऑफर्स यह दिए जा रहे हैं जिस पर पांच परसेंट की छूट दी जाएगी।

Leave a Comment