Samsung Galaxy flip 6: स्टाइलिश फोल्डेबल स्मार्टफोन का नया अवतार, देख कर हो जाएंगे हैरान! फीचर्स भी है लाजवाब?

Samsung Galaxy flip 6: सैमसंग ने हाल ही में अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में धूम मचाने वाला गैलेक्सी Z फ्लिप 6 पेश किया है। यह फोन अपने पिछले मॉडल गैलेक्सी Z फ्लिप 5 को कई मामलों में मात देता है। आइए, इस स्टाइलिश फोल्डेबल स्मार्टफोन के खासियतों पर गौर करें। और जाने की क्या यह फोन वैल्यू फॉर मनी है।

Samsung Galaxy Flip 6 Specifications & Features

FeatureDescription
RAM & ProcessorSnapdragon 8 Gen 3 processor, 12GB RAM. Available in two storage options: 256GB and 512GB.
Design & DisplayMain Display: 6.7-inch FHD+ Dynamic AMOLED 2X, 120Hz adaptive refresh rate.
Cover Display: 3.4-inch Super AMOLED Flex Window, 60Hz refresh rate.
Camera QualityDual Rear Camera: 50MP main lens.
Front Camera: 10MP. Features auto zoom and Flex Camera mode for creative angles.
AI FeaturesAI Avatar feature to create a digital avatar from your photo.
Circle to Search feature for searching apps or functions by drawing a circle on the screen.
Additional Features4000mAh battery with cooling system, 5G connectivity. Available in Silver Shadow, Yellow, and Blue colors. Craft options: Crafted Black, White, and Peach available at select retailers.
Price & Bank Offers12GB RAM and 256GB storage model: ₹1,09,999.
512GB storage model: ₹1,21,999. HDFC card payment offers cashback.
Samsung Galaxy Flip 6 Specifications & Features
Samsung Galaxy z Fflip 6 (3)

RAM & Processor

Samsung Galaxy Flip 6 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगा है। यह प्रोसेसर आपको गेमिंग से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल में शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 12GB रैम का सिंगल वेरिएंट मिलता है, लेकिन स्टोरेज के दो ऑप्शन – 256GB और 512GB उपलब्ध हैं। चाहे आप हाई-एंड गेम्स खेलना चाहते हों या फिर मल्टीटास्किंग करना, यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।

Design & Display

जब फोन खुलाता हो, तो आपको 6.7 इंच का FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह डिस्प्ले 120Hz के एडप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो स्मूथ और रिस्पॉन्सिव देखने का अनुभव देता है। फोन बंद होने पर, आपको 3.4 इंच का सुपर AMOLED फ्लेक्स विंडो डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और नोटिफिकेशन देखने या झट से कामों को करने के लिए काफी काम आता है।

Samsung Galaxy flip 6

Camera Quality

Samsung Galaxy flip 6 कैमरे के मामले में भी पीछे नहीं है। इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। यह फोन ऑटो जूम फीचर के साथ आता है, जो बेहतरीन तस्वीरें लेने में मदद करता है। इसके अलावा, फ्लेक्स कैमरा मोड भी है, जो आपको फोन को आधा मोड़कर क्रिएटिव एंगल से फोटो खींचने की सुविधा देता है।

AI Features

सैमसंग ने इस फोन में कई एआई फीचर्स शामिल किए हैं, जो यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर बनाते हैं। इसमें AI अवतार फीचर है, जो आपकी तस्वीर से आपका खुद का डिजिटल अवतार बना सकता है। इसके अलावा, सर्कल टू सर्च फीचर भी है, जो आपको स्क्रीन पर सर्कल बनाकर ऐप्स या फंक्शन्स को सर्च करने की सुविधा देता है।

Additional Features

Samsung Galaxy flip 6 में 4000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी पूरे दिन चल सकती है, साथ ही इसमें कूलिंग सिस्टम भी है जो फोन को गर्म होने से रोकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट मिलता है। यह फोन तीन रंगों – सिल्वर शैडो, यलो और ब्लू में उपलब्ध है। कुछ खास रिटेलर्स पर क्राफ्टेड ब्लैक, व्हाइट और पीच कलर ऑप्शन भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy flip 6 की कीमत और बैंक ऑफ़र

Samsung Galaxy flip 6 की दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है. 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत ₹1,09,999 है। वहीं 512GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए ₹1,21,999 देने होंगे। HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर आपको कुछ कैशबैक भी मिल सकता है।

Also Read :-

Vivo X Fold 3 Pro: भारत का सबसे पतला फोल्डेबल फोन? फिचर और लुक जो एक झलक में चुरा लेगा आपका दिल!

Leave a Comment