Tecno POP 9 5G: टेकनो स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन देने के लिए जानी जाती है। अगर आप भी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है जो दस हजार से कम कीमत में मिलती हो और बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी जिसे चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ पावरफुल प्रोसेसर। तो यह स्मार्टफोन आपके लिए ही है। कंपनी 24 सितंबर को इस किफायती स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके फीचर्स और लुक स्मार्टफोन के बाजार में तहलका दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम कंपनी ने POP9 रखा हैं। कंपनी इसके पहले भी POP सीरीज की कई फ़ोन लॉन्च कर चुकी है। तो आज के इस आर्टिकल में हम स्मार्टफोन के सभी फीचर्स डिटेल्स के बारे में जानेंगे।
Tecno POP 9 5G Design and Display
Tecno POP 9 5G का डिज़ाइन बेहद लाजवाब है। इसकी कॉम्पैक्ट बनावट और हल्का वजन इसे यूज में आसान बनाते हैं। फोन में पतले बैलेंस और पंक्चुअल कैमरा दिए गए हैं जो फोन को और भी प्रीमियम लुक बनता है। फोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 1612 x 720 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता हैं। इसकी स्क्रीन पर रंग गाढ़े और साफ हैं, जो वीडियो देखने और गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है, जिससे धूप में भी इसे देखना आसान होता है। वही फोन के स्क्रीन को धूलकण से बचाव के लिए गोरिला 3 का प्रोटेक्शन क्लास दिया गया है। साथी इसकी सुरक्षा को और भी मजबूत बनाते हुए वॉटर रेजिस्टेंट आईपी 54 दिया गया है।
Tecno POP 9 5G Camera
कैमरा सेटअप Tecno POP 9 5G की एक खास विशेषता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। यह सेटअप बेहतर फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करता है, विशेष रूप से कम रोशनी में। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो सेल्फी लेने के लिए पर्याप्त है। इसके साथ ही, यह AI फेस ब्यूटी और एचडीआर मोड जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है, जिससे आपकी सेल्फी और भी लाजवाब बनाती हैं।
Tecno POP 9 5G Processor and Storage
Tecno POP 9 5G में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस स्मार्टफोन को 5G कनेक्टिविटी के साथ तेज प्रदर्शन प्रदान करता है। यह प्रोसेसर न केवल गेमिंग, बल्कि मल्टीटास्किंग के लिए भी बेहतरीन है। इसके साथ ही, फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज विकल्प है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Tecno POP 9 5G Battery and Charger
इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो दिनभर का बैकअप देती है। Tecno POP 9 5G की बैटरी क्षमता इसे लंबे समय तक चलने की अनुमति देती है, चाहे आप गेम खेल रहे हों या वीडियो देख रहे हों। हालांकि, फोन में 18W की टाइप सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। यह फीचर्स उन लोगों के लिए काफी बढ़िया है कम समय होते हैं और ज्यादा समय तक चार्जेबल बैटरी की जरूरत होती है।
Tecno POP 9 5G Software
Tecno POP 9 5G एंड्रॉयड 13 पर आधारित HiOS 12.0 के साथ आता है। यह यूजर इंटरफेस सरल और उपयोग में सहज है। HiOS में कई कस्टमाइजेशन विकल्प और प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स होते हैं, जो यूजर्स को एक बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं।
Tecno POP 9 5G Connectivity
Tecno POP 9 5G की कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS, और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। 5G कनेक्टिविटी की उपस्थिति इसे भविष्य के लिए तैयार बनाती है, जो डेटा स्पीड को तेज बनाती है और बेहतर इंटरनेट अनुभव देती है। साथ में फोन में स्टूडियो स्पीकर दिया गया है जो संगीत सुनने के एक्सपीरियंस एक्सपीरियंस को और बहुत मजेदार बनाते हैं।
Tecno POP 9 5G Price and available
Tecno POP 9 5G की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 9,999 रुपये है, जो इसे एक टक्कर की फ़ोन बनाती है। इसकी कीमत के हिसाब से मिलने वाले फीचर्स इसे बहुत आकर्षक बनाते हैं। यह फोन विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है, जिससे यूजर को इसे खरीदने में कोई कठिनाई नहीं होगी।