Vivo X200: वीवो के स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी वीवो अपने नए लेटेस्ट स्मार्टफोन को अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। कंपनी अभी इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करेगी इस स्मार्टफोन में तीन सीरीज आएंगे जो Vivo X200, Vivo X200 प्लस, Vivo X200 Pro होंगे। यह सभी जानकारी चीन के कुछ वेबसाइट पर से मिली है। जिसमें वो के इस फोन के फीचर्स के बारे में भी बताया गया है तो आज के इस आर्टिकल में वो के इस नई सीरीज के बारे में जानेंगे।
Vivo X200 Design
Vivo X200 के स्मार्टफोन की डिजाइन बेहद ही प्रीमियम और खास रहने वाली है पुराने लॉन्च हुए स्मार्टफोन की तरह ही यह भी एक पतला और हल्का स्मार्टफोन होगा। जिसे हाथ में पकड़ने पर काफी मजेदार फील आएंगे। इसके बॉडी में मेटल और ग्लास दोनों का उपयोग किया गया है। फोन में आपको पतले बेजल्स के साथ कर्व्ड डिस्प्ले भी देखने को मिल सकते हैं और कैमरा, राउंड शेप में होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह फोन Vivo लवर के लिए काफी शानदार रहने वाला है।
Vivo X200 Display
Vivo X200 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1440 x 3200 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है। इस डिस्प्ले की खूबसूरती और रंगों की चमक बेहद खूबसूरत है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव और भी बेहतर बनाती है। इसकी HDR10+ सपोर्ट से वीडियो का रंग और कंट्रास्ट और भी बेहतर हो जाता है।
Vivo X200 Processor and Storage
Vivo X200 में MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि एक दमदार चिपसेट है। इसके साथ ही, यह स्मार्टफोन कई सारे स्टोरेज ऑप्शन भी आ सकते हैं जिसमें 8GB RAM और 128GB, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस कॉम्बिनेशन की वजह से मल्टीटास्किंग और हेवी गेमिंग बिना किसी रुकावट के लंबे समय तक कर सकते हैं।
Vivo X200 Camera
Vivo X200 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। इन कैमरों की मदद से यूज़र्स शानदार क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। नाइट मोड, सुपर मैक्रो, और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स इसके कैमरा सेटअप को और भी शानदार बनाते हैं।
Vivo X200 Battery and Charger
Vivo X200 में 5000mAh 5500 की बैटरी होने की उम्मीद है, जो एक दिन से अधिक की बैटरी लाइफ दे सकती है। इसके साथ ही, 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। इस फीचर की मदद से उपयोगकर्ता को बैटरी की चिंता कम करनी पड़ती है और वह लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Vivo X200 Software and other features
Vivo X200 एंड्रॉयड 15 पर आधारित Funtouch OS 13 पर चलता है, जो कि एक बेहतर और इंटरएक्टिव यूज़र इंटरफेस प्रदान करता है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, और 5G कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं, जो इसे एक बेहतरीन स्मार्टफोन बनाती हैं।
Vivo X200 Price in india
वहीं वीवो के इस स्मार्टफोन सीरीज की कीमत की बात करें तो भारतीय बाजारों में इसकी कीमत₹ 80000 के आसपास तक होने वाली है हालांकि यह एक उम्मीद लगाई जा रही है। सही कीमत की जानकारी लांच होने के बाद ही तय हो पाएगी। जिसके लिए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है अधिक जानकारी के लिए अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के साथ वीवो के ऑफिसियल वेबसाइट को देखते रहना पड़ेगा।